
पंजाब CM भगवंत मान ने शिरोमणि भगत नामदेव जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी भक्तों को दी बधाई
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि भगत नामदेव जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी भक्तों को बधाई देते हुए ट्वीट किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों को भगत जी के जीवन और शिक्षाओं से मार्गदर्शन लेंने को कहा।
शिरोमणि भगत…भगत नामदेव जी के जन्मदिन पर सभी भक्तों को बधाई…आइए भगत जी के जीवन और शिक्षाओं से मार्गदर्शन लें… शिरोमणि भगत नामदेव जी भक्ति लहर के संत हुए हैं। उन्होंने अपनी बाणी में ऊंच-नीच को खत्म करने की बात कही है। भगत नामदेव जी की बाणी के 61 शब्द 18 रागों में श्री ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं, जो कुल मानवता के लिए आदर्श हैं। भगत नामदेव जी का जीवन और उनकी बाणी मानवता के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं और हर प्राणी को इससे शिक्षा लेनी चाहिए।
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਭਗਤ…ਭਗਤ ਨਾਮਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ…ਆਓ ਭਗਤ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਸੇਧ ਲਈਏ… pic.twitter.com/3izz5TvifD
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 23, 2023























