
पंजाब CM भगवंत मान ने पंजाबियों के साथ किया एक और वायदा किया पूरा
टवीट कर दी जानकारी, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) पंजाब CM भगवंत मान ने आज पंजाबियों के साथ किया एक और वायदा पूरा किया है। टवीट के माध्यम से सीएम मान ने कहा कि 15 जून से पंजाब रोडवेज की बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक चलेंगी। सीएम भगवंत मान ने दोपहर दो बजे लाइव होकर यह एलान किया। मान ने कहा कि हम आज पंजाबियों से किया गया एक और वादा पूरा कर रहे हैं। हमने पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक निजी बस माफियाओं की मनमानियों को खत्म करना शुरू कर दिया है। 15 जून से चलने वाली सरकारी बसों का किराया प्राइवेट बसों के आधे से भी कम होगा।
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵਾਅਦਾ ਪੂਰਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ..
ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਏਅਰਪੋਰਟ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਲਈ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸ ਮਾਫ਼ੀਏ ਦੀਆਂ ਮਨਮਰਜ਼ੀਆਂ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲੱਗੇ ਹਾਂ https://t.co/Ir689BrjR6
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 10, 2022























