
पंजाब CM भगवंत मान ने आज सभी एसएसपी और पुसिल कमिश्नरों की अहम बैठक बुलाई
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान लगातार बडे बडे फैसले ले रहे है और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए लगातार बैठके कर रहे है। सीएम भगवंत मान आज राज्य के सभी एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों के साथ बैठक करने जा रहे हैं. बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान इन अधिकारियों को प्रदेश के उन पुराने मामलों के संबंध में निर्देश जारी कर सकते हैं. बैठक के लिए सभी जिलों के एसएसपी और पुलिस आयुक्तों को बुलाया गया है.
बैठक सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में होगी। पंजाब में हाल के दिनों में कबड्डी मैचों के दौरान प्रसिद्ध खिलाड़ी की हत्या, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच रंजिश के चलते हत्या की घटनाएं और गैंगवार के कई मामले सामने आए हैं।























