पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में पंचायत चुनाव का रास्ता किया साफ
हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव करवाने को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है.हाईकोर्ट ने प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाने को मंजूरी दे दी है. अब हरियाणा सरकार तय करेगी कि प्रदेश में पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे. इस बार पंचायत चुनाव नए नियमों के तहत ही होंगे.
जानकारी के लिए बतां दे कि प्रदेश में फरवरी 2021 में हरियाणा में पंचायती चुनावों का कार्यकाल खत्म हो गया था। सरकार ने पंचायती चुनावों को लेकर नए नियम लागू किए थे, जिसके तहत महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। साथ ही ओबीसी के लिए 8 प्रतिशत सीटें निर्धारित की गई थी। सरकार ने पंचायतों के ड्रा निकालने का क्रम शुरू किया था। इसी बीच अलग अलग याचिकाएं कोर्ट में दायर हुई और आरक्षण को चुनौती दी गई। जिस पर पंचायती चुनाव पर स्टे लग गया और मामले में कई तारीखें लगी। कोर्ट ने बुधवार को याचिकाओं को डिस्पोज ऑफ कर दिया।






















