
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामला
मेयर चुनाव पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की जांच के दायरे में
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ प्रशासन को जारी किया नोटिस
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर चंडीगढ मेयर चुनाव से जुडी आ रही है। जहां आज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया। मेयर चुनाव का सारा रिकॉर्ड सीलबंद कर मंगवा लिया है, जिसमें वीडियोग्राफी भी शामिल है। हाईकोर्ट मे याचिका आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल, प्रेम लता व राम चंद्र यादव ने दाखिल कर चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को चुनौती दी थी।






















