
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिलेंगे इतने नये जज
पढिये किन नामों को मिली मंजूरी
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को 10 नए जज मिलने वाले हैं। भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर 10 नामों को मंजूरी दी है। दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इन्हें नियमित कर दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम तीन जजों का पैनल हाईकोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति के लिए सिफारिश करता है। इसके बाद इनकी नियुक्ति के लिए सिफारिश के तौर पर राष्ट्रपति को नाम भेजे जाते हैं। जिन नामों को मंजूरी मिली है उनमें कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बैरी, विक्रम अग्रवाल और रितु टैगोर का नाम शामिल है।























