
पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) मार्च का महीना खत्म होने को है और पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट आ गया हैा। वही चंडीगढ मे भी लोग गर्मी से बेहाल नजर आने लगे है। अंतिम सप्ताह गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में तापमान में 6-7 डिग्री की बढ़ोतरी होगी और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करेंगी। विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह 9 बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















