
पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) अप्रैल का महीना खत्म होने को हेै ओर सूर्य देवता अपने पूरे आवेश मे नजर आ रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ समेत समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट मे है। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अभी राहत के कोई आसार नही है।मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनो मे तापमान में करीब दो डिग्री की और बढ़ोतरी होगी।






















