
पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में
आने वाले दिनो मे और बढ सकता है तापमान
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश मे भीषण गर्मी का दौर जारी है, पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे है। वही पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में लू ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने 24 अप्रैल एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनो मे तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धूप में निकलें। इस दौरान गर्म हवाएं चलेगी, जिससे लोग लू की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को धूप में न लेकर जाएं, उनकी सेहत बिगड़ सकती है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















