
पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तपा
गर्मी का टूटा 120 साल का रिकार्ड
उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से कोई राहत नहीं – मौसम विभाग
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में लू यानी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी.मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देश में इस साल तापमान में बढ़ोतरी ने गर्मी का 121 साल का रिकॉड तोड़ दिया है






















