
पंजाब, हरियाणा समेत ट्राईसिटी मे आज हो सकती है झमाझम बारिश
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज भी देखने मिलेगा। मौसम विभाग ने आज पूर्वानुमान लगाय है कि पंजाब और हरियाणा व ट्राईसिटी मे आज झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल के ऊपरी इलाकों में आज भी बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही ओलावृष्टि की आशंका जाहिर की हुई थी। रविवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे। अब आसमान में छाए काले बादल किसानों को डराने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद तेज हवाएं भी चल रही थी। करीब 2 बजे बादल गरजने शुरू हुए। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसी दौरान ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं सिरसा में भी ओलावृष्टि देखने को मिली।























