
पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में सूर्य देवता दिखाने लगा तेवर
दिन में तेज धूप सेे लोगो के छूटने लगे पसीने
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब ,हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत मे अब सूर्य देवता तीखे तेवर दिखाने लगा है। हालात यह हैं कि सुबह 10 बजे ही चंडीगढ़ का तामपमान 27 डिग्री को क्रास कर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। दिन में खिल रही तेज धूप ने अब लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा।





















