
पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत फिर घने कोहरे व बर्फीली हवाओं से कांपा
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर जारी की चेतावनी, 19 ट्रेनें देर, कई उड़ानें भी विलंब
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब समेत जहां समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड से कांप रहा है त्तर भारत एक बार फिर घने कोहरे और बर्फीली ठंड की चपेट में आ गया। सोमवार को भले ही चटक धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार से फिर वही स्थिति हो गई जो बुधवार को भी जारी रही। मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन निकलने के बाद हल्की धूप खिली, लेकिन उससे बहुत राहत नहीं मिली। कोहरे की सबसे बुरी मार उड़ान और रेल सेवाओं पर पड़ी और पूरी व्यवस्था चरमरा गई। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में 4 फरवरी तक बारिश होगी। इस दौरान 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। हिमालय में अगले 48 घंटे में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
उत्तर रेलवे ने बताया कि घने कोहरे के कारण रेल यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। दिल्ली आने वाली कम से कम 19 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चलीं। इनमें जम्मू तवी-दिल्ली एक्सप्रेस, हॉवड़ा-दिल्ली दुरंतो, हॉवड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस शामिल थीं। ट्रेनों के देर से चलने के वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। यही हाल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रहा। उड़ानों में देरी की वजह से हवाईअड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ रही। विलंब उड़ानों की सही संख्या के बारे में तो पता नहीं चल पाया, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल हैं।
वही अब पंजाब मे एक बार फिर मौसम बडी करवट ले रहा है विभाग के पूर्वानुूमान अनुसार जहां लोगो का कंपकंपाती सर्दी से राहत की मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 7 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।





















