
पंजाब, हरियाणा व राजधानी चंडीगढ मे आज भी कई इलको मे बारिश से मौसम मे आई ठंडक
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे मौसम एकदम से करवट ले चुका है और आज पंजाब, हरियाणा व राजधानी चंडीगढ के कई हिस्सो मे छिटपुट बारिश हुई दो दिन से मौसम मे आई तब्दीली से ठंड ने दस्तक दे दी है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि बुधवार से मौसम साफ रहेगा और दिन के समय में धूप निकलेगी। वही पंजाब के भी कई हिस्सो मे आस बादल छाये रहे।
चंडीगढ़ में आज दिन में रुक-रुक कर बादल छाये और बूंदाबांदी भी हुई। सकती है। सोमवार को शहर में कुछ ही घंटों में 12.6 एमएम पानी बरसा था जिससे सात डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया था। गुलाबी ठंड की दस्तक के बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। पिछले साल 11 अक्टूबर को 15.6 एमएम बारिश हुई थी।























