
पंजाब, हरियाणा व आसपास के इलाको मे आज खुलेगा मौसम
कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब, हरियाणा व आसपास के इलाको मे कई दिनों के बाद आज लोगो को राहत मिलेगी क्योकि आज मौसम साफ होगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज से पंजाब व हरियाणा में मौसम खुलना शुरू हो जाएगा। केवल कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग पंजाब के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मौसम साफ हो जाने से गर्मी नहीं बढ़ेगी।
गौरतलब है कि पंजाब समेत समूचे उत्तर भारत मे पिछले दो-तीन दिनों से बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। फसल खेतों में बिछ गई है। इससे पैदावार कम होगी और साथ ही दाना भी काला पडऩे की आशंका है। किसान बेहद चिंतित हैं।






















