
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए फसल अवशेष प्रबंधन पहल की समीक्षा बैठक कल चंडीगढ़ में होगी
फसल अवशेष प्रबंधन पर खेत प्रदर्शन पंजाब के जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह (एसएएस) नगर में ग्राम हरलालपुर में होगा
चंडीगढ़, 02 अक्टूबर, 2022 डॉ. अभिलक्ष लिखी, अतिरिक्त सचिव, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, (कृषि और किसान कल्याण विभाग) फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली राज्यों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थानों (एटीएआरआई) द्वारा आयोजित सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों की समीक्षा के लिए क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (आरआईसीएम), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में कल (3 अक्टूबर, 2022) दोपहर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इससे पहले, डॉ. अभिलक्ष लिखी कल सुबह पंजाब के जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह (एसएएस) नगर, खरड़ तहसील के गांव हरलालपुर में फसल अवशेष प्रबंधन पर एक खेत प्रदर्शन में भाग लेंगे और किसानों के साथ बातचीत करेंगे।
फसल अवशेष प्रबंधन योजना के उद्देश्यों में पर्यावरण को वायु प्रदूषण से बचाना और फसल अवशेषों को जलाने से होने वाले पोषक तत्वों और मिट्टी के सूक्ष्म जीवों के नुकसान को रोकना; उपयुक्त मशीनीकरण आदानों के उपयोग के माध्यम से आगे उपयोग के लिए मिट्टी या संग्रह में प्रतिधारण / शामिल करके फसल अवशेषों के प्रबंधन को बढ़ावा देना; छोटे जोत और व्यक्तिगत स्वामित्व की उच्च लागत के कारण उत्पन्न होने वाली प्रतिकूल अर्थव्यवस्थाओं को ऑफसेट करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी के कस्टम हायरिंग के लिए फार्म मशीनरी बैंकों को बढ़ावा देना; फसल अवशेषों के प्रभावी उपयोग और प्रबंधन के लिए प्रदर्शन, क्षमता निर्माण गतिविधियों और विभेदित सूचना, शिक्षा और संचार रणनीतियों के माध्यम से हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करना शामिल है।





















