
पंजाब स्वास्थ्य मंत्री चेतन जौड़ामाजरा को चाहिए खास कार्यालय
अब तक मात्र 4 महीने मे बदल चुके है इतने कार्यालय
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार मे स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जी जौड़ामाजरा ने अब तक 4 महीने मे तीन कार्यायल बदल चुके है। अब नम्बर 33 खुद चेतन जोड़ामाजरा ने अलाट करवा लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने 33 नंबर कार्यालय पसंद कर अलॉट करवाया है। अब 6वीं मंजिल पर स्थित कार्यलय नंबर 33 चेतन सिंह जौडामाजरा का नया पता होगा।
जानकारी के लिए बतां दे कि चेतन सिंह जोडामाजरा जिस कार्यालय नंबर 38 को छोड़ रहे है. यह बाकी कार्यालयों से किसी भी मुकाबले में कम नहीं था। कार्यालय नंबर 38 लग्जरी होने के साथ ही हर तरह की सुख सुविधाओं से लैस है। वहीं यह कार्यालय बाकी कार्यालयों के मुकाबले बड़ा भी है लेकिन फिर भी चेतन सिंह जौडामाजरा ने अब तक 4 महीनो मे 3 कार्यालय बदल चुके है। बतां दे कि पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा महेन्द्रा स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय विभाग इसी कार्यालय में बैठकर 5 साल तक कार्य कर चुके हैं। अकाली-भाजपा सरकार दौरान भी यह कार्यालय कई बड़े कैबिनेट मंत्रियों के पास रहा है।























