
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को दी बडी खबर
हर महीने तबादले के लिए अप्लाई करने का मौका देने की घोषणा
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को बडी खुशखबरी देते हुए स्पेशल समस्याओं में अध्यापकों को हर महीने तबादले के लिए अप्लाई करने का मौका देने की घोषणा कर दी है। नई नीति तहत अध्यापकों को हर महीने यह सुविधा मिलेगी।
पता चला है कि शिक्षा विभाग ने तलाकशुदा या विधवा महिला अध्यापकों के लिए घर के नजदीकि स्कूल में तेजी से तबादले की सुविधा का ऐलान किया है। अगर उनके माता-पिता गंभीर रूप से बीमार है यां वह खुद गंभीर रूप से बीमार है। इन अध्यापकों को अपने घरों के नजदीक रहने और अपने और अपने परिवार की देखभाल करने की आज्ञा मिलेगी। मौजूदा ट्रांसफर पॉलिसी में अध्यापकों को साल में सिर्फ एक निश्चित समय के बाद ही ट्रांसफर के लिए अप्लाई करने का मौका मिलता है।























