
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का बडा फैसला
स्टूडेंट्स का रोल नंबर अब घर पर नही बल्कि वेबसाइट से होगा डाउनलोड
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर बडा फैसला लिया है। पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए ज्वाइंट एट्रेंस एग्जाम 30 मार्च को होगा। परीक्षा में अपीयर होने वाले स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग द्वारा रोल नंबर घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग व पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से रोल नंबर हासिल करने होंगे। विभाग की तरफ से परीक्षा केंद्रों के लिए स्टाफ की ड्यूटियां लगाने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं।






















