
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं की जारी की डेटशीट
परीक्षा के लिए हिदायतें भी जारी
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं व 11वीं की सालाना परीक्षा 26 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। मिली जानकारी के अनुसार 6वीं, 7वीं, 9वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक व 11वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से 16 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की समय सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे का होगा।
की गई है। इसमें बताया गया है कि 11वीं कक्षा के अतिरिक्त विषय की परीक्षा स्कूलों द्वारा 16 मार्च तक अपने स्तर पर करवाने होंगे। इसके अलवा परीक्षा पूरे सिलेबस से ली जाएगी। अगर किसी स्कूल ने कक्षाओं की प्रेक्टीकल परीक्षा लेनी है तो वह स्कूल स्तर पर 24 फरवरी से पहले ले लें।
























