
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं के लिए बोर्ड ने मुकुमल की तैयारियां
जारी किए गए ये निर्देश, संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की मांगी सूची
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं संभावित 13 फरवरी से शुरू करने को लेकर बोर्ड ने अपनी तैयारी शुरू कर ली है। इस श्रंखला में बोर्ड ने उन स्कूलों के प्रिंसीपलों को फ्लाइंग टीमों में न शामिल करने का फैसला किया है जिनके स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। डी.ई.ओज. को इस बारे जारी पत्र में साफ कहा गया है कि फ्लाइंग टीमों के लिए प्रिंसीपलों के नाम भेजते समय उक्त का खास ध्यान रखा जाए। यही नहीं इस बार परीक्षाओं के लिए स्टाफ भी पिछले वर्षों की अपेक्षा कुछ बदला दिखाई देगा। क्योंकि बोर्ड सबसे पहले उन शिक्षकों की डयूटी परीक्षा केंद्रों में लगवाएगा जिनकी पिछले 2 वर्ष से कभी डयूटी नहीं लगी।
बोर्ड ने डी.ई.ओज. से जिलों के संवेदनशील केन्द्रों की सूची भी मांगी है ताकि परीक्षाओं दौरान उन पर खास नजर रखी जा सके। फरवरी/मार्च 2024 की परीक्षा के लिए स्थापित किए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की अस्थायी सूची के साथ परीक्षार्थियों की संख्या पोर्टल पर डाल दी गई है। परीक्षाओं को सही ढंग से संचालित करने में डी.ई.ओ. की सहायता के लिए कम्प्यूटर सेल द्वारा एक डी.ई.ओ. पोर्टल नोटिस बोर्ड तैयार किया गया है। बोर्ड द्वारा डी.ई.ओज. को निर्देश दिए गए हैं कि वह डी.ई.ओ. पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किए जाने वाले सुझावों एवं निर्देशों को नोटिस बोर्ड से अवश्य पढ़ें एवं तदनुसार कार्रवाई करें।





















