
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली 5वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीख में किया बदलाव
चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली 5वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं अब 3 अगस्त तथा 4 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। पहले यह परीक्षाएं 10 जुलाई तथा 11 जुलाई को होनी निर्धारित की गई थी परंतु पंजाब में हुई भारी बारिश तथा आए बाढ़ के कारण यह परीक्षाएं मुल्तवी कर दी गई थीं।
शिक्षा बोर्ड के उप सचिव मनमीत सिंह पटेल ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी तथा इन विषयों की परीक्षा के लिए समय 3 घंटे का होगा। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढऩे के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। बताया जा रहा है कि 3 अगस्त को वातावरण शिक्षा तथा 4 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा होगी।























