
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं से 12वीं कक्षा में दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाया
चंडीगढ़, 4 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य में सरकारी/एडिड/एफि़लिएटिड/एसोसिएटड स्कूलों में बिना लेट फीस दाखिले के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। आज बोर्ड द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार 5वीं, 8वीं से 12वीं कक्षा में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले दाखिले के लिए 15 मई अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन अब नई समय सीमा अब 31 जुलाई है।
वहीं बोर्ड के अधिकारियों ने स्कूल प्रमुखों को संभावित छात्रों और उनके अभिभावकों को संशोधित समय सीमा के बारे में बताने के लिए भी कहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी योग्य उम्मीदवार दाखिले का मौका न चूके।























