
पंजाब से 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली लौटे
ट्वीट कर कहा- फिर जनता की सेवा में जुटेंगे, 3 जनवरी की पेशी को लेकर सस्पेंस बरकरार
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब से 10 दिनों तक मौन रहकर साधना करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल वापस दिल्ली लौट गए हैं।सीएम अरविंद केजरीवाल का विपश्यना कार्यक्रम पूरा हो गया है बता दें कि दिल्ली के सीएम सीएम केजरीवाल 19 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक विपश्यना ध्यान पर थे।





















