
पंजाब से हिमाचल घूमने का प्रोग्राम बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब से पहाडी वादियों मे बर्फ का आनंद उठाने की सोच कर हिमचाल घूमने का मन बना रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, यहां पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है।
यहां के कुछ जिलों में आज और कल स्कूल-कॉलेज शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो छुट्टियों में बढ़ावा भी किया जा सकता है। बता दें कि भारी बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य के 4 नैशनल हाईवे सहित 411 सडक़ों पर आवाजाई ठप्प हो गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 3 फरवरी के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं अगर बात करें पंजाब के मौसम की तो विभाग के मुताबिक 3-4 फरवरी के बाद मौसम के हालात बदले हुए नजर आएंगे। विभाग द्वारा 4 फरवरी के बाद ग्रीन जोन दिखाया गया और 3 फरवरी तक यैलो अलर्ट रहेगा। इसके चलते हाड़ कंपाने वाली सर्दी अब खत्म हो जाएगी। वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी होने लगेगी और यह बढ़ौतरी 10 डिग्री तक पहुंच सकती है। इसके मुताबिक धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर जाएगा।





















