
इस वक्त की बडी खबर पंजाब से
पटियाला हिंसा को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान का बडा बयान
कहा यह दो समुदायों की लड़ाई नहीं बल्कि दो राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के पटियाला मे हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बडा बयान दिया है। उन्होने कहा कि पटियाला में हुआ खूनी संघर्ष दो समुदायों का नहीं बल्कि दो राजनीतिक दलों की लडाई है। उन्होने इस घटना को लेकर अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। सीएम पंजाब नेे कहा कि पटियाला हिंसा को धर्म व समुदाय का रंग दिया गया है। इस मामले मे जो भी शामिल है उसे बख्शा नही जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके इसके पीछे की साजिश को बेनकाब किया जायेगा।























