
कांग्रेस और आप अकेले ही मैदान मे
अकाली दल-बसपा गठजोड़, भाजपा-कैप्टन व किसान संगठन दो दो हाथ करने को तैयार
चंडीगढ, ,(विश्ववार्ता): आज चुनाव आयोग द्वारा पंजाब में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। सभी पार्टियां जोर अजमाइस मे काफी समय से लगी हुई हैै सूबे में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इस बार सूबे में वेलेंटाइन-डे के दिन 14 फरवरी को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे।
इस बार मुकाबले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल-बसपा गठजोड़ और भाजपा-कैप्टन गठबंधन के बीच है। अकाली दल इस बार भाजपा का हाथ छोडक़र बसपा के साथ मैदान में उतर रही है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथ थामा है। कांग्रेस और आप अकेले ही मैदान में हैं। वहीं पंजाब के 22 किसान संगठनों ने भी अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है।





















