
पंजाब सीएम व हरियाणा सीएम की एसवाईएल पर अहम बैठक खत्म
बैठक के बाद सीएम मान व खट्टर दोनों के बयान आये सामने
पढिये क्या है एसवाईएल को लेकर विवाद?
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब सीएम भगवंत मान व हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर की एसवाईएल पर अहम बैठक खत्म हो गई है। सतलुज-यमुना लिंक मामले में पंजाब सीएम भगवंत मान और हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी है।
सीएम हरियाणा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहा कि पानी पर चर्चा बाद में कर लेंगे लेकिन पंजाब पहले नहर का निर्माण करे। लेकिन सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब पंजाब के पास हरियाणा के लिए पानी ही नहीं है तो फिर नहर निर्माण का सवाल ही नहीं उठता। सीएम मान ने कहा कि हरियाणा पानी के बंदोबस्त के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करे। एसवाईएल पर पंजाब के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आज हमने बैठक की। स्एसवाईएल का निर्माण हमारे लिए जीवन मरण का सवाल है।























