
पंजाब सीएम मान ने 26 जनवरी की परेड को लेकर जारी किये दिशा निर्देश
एक्स पर डाली पोस्ट
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुुख्यमंत्री भगवंत मान ने 26 जनवरी को होने वाली परेड को लेकर निर्देश जारी किए हैं। 26 जनवरी को लुधियाना में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड पीएयू ग्राउंड में होगी। सीएम मान ने कहा कि लुधियाना स्टेडियम में हमने अभी एक नया सिंथेटिक ट्रैक बनाया है, हम नहीं चाहते कि परेड के कारण इसे नुकसान हो। पंजाब में कहीं भी सिंथेटिक ट्रैक वाले मैदान में परेड नहीं होगी।
उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट डाल लिखा कि 26 जनवरी को लुधियाना में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड पीएयू ग्राउंड में होगी। गुरुनानक स्टेडियम में हमने अभी-अभी नया सिंथेटिक ट्रैक बनाया है। हम नहीं चाहते कि परेड से ट्रैक का कोई नुकसान हो। पंजाब में किसी भी सिंथेटिक ट्रैक वाले ग्राउंड में परेड आयोजित न करने के निर्देश जारी किए गए हैं।’
इससे पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम हमेशा गुरुनानक स्टेडियम में होता था। लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने कहा कि उनके पास सीएम के कार्यक्रम की सूचना आई है। हालांकि गुरुनानक स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और ट्रैक किसी तरह से क्षतिग्रस्त न हो, इसलिए इसका आयोजन पीएयू में करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਦੀ ਪਰੇਡ PAU ਦੀ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ..ਲੁਧਿਆਣਾ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਅਸੀਂ ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਨਵਾਂ ਸਿੰਥੈਟਕ ਟਰੈਕ ਬਣਾਇਆ ਹੈ ਅਸੀਂ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਕਿ ਪਰੇਡ ਨਾਲ ਉਸਨੂੰ ਕੋਈ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚੇ.ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਚ ਕਿਤੇ ਵੀ ਸਿੰਥੈਟਕ ਟਰੈਕ ਵਾਲੇ ਗਰਾਂਉਡ ਵਿੱਚ ਪਰੇਡ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ..ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 6, 2024






















