
पंजाब सीएम मान ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
पढिये ट्वीट शेयर कर कही ये बात
चंडीगढ, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है। आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक कहा जाता था। मुलायम सिंह को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में मुलायम सिंह (82) की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन कर रहे थे।
सीएम मान ने ट्वीट शेयर कर कही ये बात
ਸਮਾਜਵਾਦ ਦੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਨੇਤਾ ਤੇ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਲਾਯਮ ਸਿੰਘ ਯਾਦਵ ਜੀ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ਦੀ ਦੁਖ਼ਦ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ…
ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦਾ ਹਾਂ… ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ‘ਚ ਥਾਂ ਦੇਣ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਕਾਂ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬਲ ਬਖ਼ਸ਼ਣ… https://t.co/meASOifczi
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 10, 2022























