

पंजाब सीएम मान ने भारतीय हॉकी टीम को जीत की दी बधाई
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) एशियाई खेलों मे भारतीय हॉकी टीम द्वारा सेमीफाइनल मुकाबले मे कोरिया को हराकर फाइनल मे पहुंचने पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने समूची टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी है।
एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।























