
पंजाब सीएम मान ने पुलिस विभाग मे बांटे नियुक्ति पत्र
कहा पुलिस को नंबर वन डिजीटल पुलिस बनाएंगे
जल्द सडक़ सुरक्षा फोर्स का गठन किया जाएगा: पंजाब सीएम मान
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ स्थित निगम भवन में 304 अभ्यिार्थियो को नियुक्ति पत्र बांटे। सी.एम. मान ने अलग-अलग विभाग गृह विभाग, माल विभाग व ट्रांसपोर्ट विभाग में नौजवानों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे।
उन्होंने कहा कि नई पुलिस की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द एस.एस.एफ. (सडक़ सुरक्षा फोर्स) का गठन किया जाएगा। सरकार का फर्ज है वह अपने राज्य व देश के लोगों की जान-माल की सुरक्षा करे। उन्होंने कहा कि एस.एस.एफ. में बहुत मौके मिलेंगे। पंजाब पुलिस पर बोझ नहीं पडऩे दिया जाएगा। थाने की पुलिस पर बहुत ज्यादा प्रेशर है। पारवारिक झगड़े, सास-बहु, आपस में लड़ाई, नहर में शव बरामद, कैदी को जेल में पेश करना, समन ले कर जाना, एक्डीडेंट हो गया, आधी रात घायल को अस्पताल लेकर जाना, एफ.आई.आर. दर्ज के बाद किसी जज के सामने इन्कवायरी के लिए पेश होना आदि बहुत सारा बोझ पुलिस पर है। इतना काम देने के बावजद आप कहते हैं कि पुलिस वाले आपको श्रीमान कहें, वह क्या करें। सी.एम. मान ने कहा कि पुलिस वाले भी अपने जैसे ही हैं। उनका पर ऊपर बढ़ रहा प्रेशर कम करना है ताकि वह रिलेक्स रहें।























