
पंजाब सीएम मान ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ते हुए किया ट्वीट
कहा मुझे उम्मीद है भविष्य में और पदकों की संख्या बढ़ेगी
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता)पंजाब सीएम भगवंत मान ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि देने के बाद खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ते हुए बडा ट्वीट किया है। जिसमे सीएम मान ने कहा कि एक खेल प्रेमी के तौर पर मेरे लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज खेलों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को इनामी राशि से सम्मानित किया गया। एशियाई खेलों और राष्ट्रीय खेलों में जीत हासिल करने वाले 168 खिलाडिय़ों को 33.83 करोड़ रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया गया। एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता को 1 करोड़, रजत पदक विजेता को 75 लाख और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपए दिए। साथ ही उन्होंने सभी परिवारों को बधाई दी।
ਅੱਜ ਦਾ ਦਿਨ ਬਤੌਰ ਖੇਡ ਪ੍ਰੇਮੀ ਵੀ ਮੇਰੇ ਲਈ ਬਹੁਤ ਖਾਸ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਅੱਜ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨਾਮੀ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ… ਏਸ਼ੀਅਨ ਖੇਡਾਂ ਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਜੇਤੂ 168 ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ 33.83 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਇਨਾਮੀ ਰਾਸ਼ੀ ਦਿੱਤੀ…ਏਸ਼ੀਅਨ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਜੇਤੂ ਨੂੰ 1 ਕਰੋੜ,… pic.twitter.com/e0ls83I8B3
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 16, 2024























