
पंजाब सीएम मान ने इन बैंक मुलाजिमों का टवीट कर किया धन्यवाद
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने पंजाब राज्य सहकारी बैंक और 20 केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुलाजिमों की तरफ से राहत फंड में अपनी एक दिन की तनख्वाह दान करने पर तहे दिल से धन्यवाद किया है।
आज पंजाब राज्य सहकारी बैंक और 20 केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुलाजिमों ने अपनी एक दिन की तनख्वाह जोकि 39 लाख 33 हजार 913 रुपए बनती है.. मुख्यमंत्री राहत फंड में दान की गई…सभी मुलाजिम साहिबानों का तह दिल से धन्यवाद…दुख-सुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना हमें विरासत में मिला है… राहत फंड में आया एक-एक पैसा पंजाबियों की भलाई पर खर्च करने के लिए वचनबद्ध हैं…





















