
पंजाब सीएम मान द्वारा बुलाई गई महाडिबेट को लेकर सूबे की राजनीति पूरी तरह गर्माई
कल होगी महाडिबेट, इन 19 मुद्दों पर होगी बडी बहस
‘मैं मुंह जबानी बोलूंगा’- सीएम मान
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे कल यानि की 1 नवंबर को महाबहस को लेकर सूबे की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है सत्तापक्ष की आम आदमी पार्टी सरकार ने लुधियाना के कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली महाबहस से पहले विरोधियों को पछाडने के लिए फिर से बडा पैंतरा चल दिया है। सूत्र के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है कि महा डिबेट को लेकर मान सरकार ने एजेंडा बनाया है। महा डिबेट में एसवाईएल समेत 19 मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्षी दल लगातार मांग कर रहे थे कि सरकार बहस का एजेंडा तय करे। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है।
इससे पहले ‘आप’ ने आम आदमी पार्टी के आधिकारिक पेज पर महाबहस का टीजर जारी किया था। जिसमे वीडियो ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ शीर्षक से जारी किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विरोधियों को दोबारा बहस का न्यौता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि यह बहस अकेले एस.वाई.एल. पर नहीं बल्कि पंजाब के सभी मुद्दों पर किया जाएगा।
. मामले को लेकर एक बार फिर सीएम मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि 1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली डिबेट का नाम ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ होगा. दोपहर 12 बजे पंजाब की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां, जो अब तक सत्ता में रही हैं, अपना पक्ष रखेंगी. हर पार्टी को 30 मिनट का समय मिलेगा. पंजाबियों को डिबेट में पहुंचने के लिए खुला निमंत्रण है, पंजाब मांगे जवाब।
दरअसल, सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनिल जाखड़, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय एक बार आएं और पंजाबियों के साथ ही मीडिया के सामने बैठकर पंजाब को अब तक किसने कैसे लूटा, भाई-भतीजे, साले-जीजे, मित्र-मुलाहजे, टोल-प्लाजे, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की बाणी, नहरों का पानी. सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें।
सीएम मान ने आगे कहा था, “आप अपने साथ कागज भी ला सकते हो पर मैं मुंह जबानी बोलूंगा.1 नवंबर ‘पंजाब दिवस’ वाला दिन ठीक रहेगा, आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा. मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते.” सीएम मान के इस पोस्ट के बाद बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं ने सीएम मान पर जमकर निशाना साधा था।























