
पंजाब सीएम मान द्वारा जारी आदेशानुसार मुख्य सचिव ने हिदायतों की पालना के लिए सभी विभागों को दिए निर्देश
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिए आदेश पर, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा राज्य के सभी विभागों को अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियां दो महीने के अंदर करने को कहा है।
मुख्य सचिव ने वीरवार को सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों, सभी डिवीजनल कमिश्नरों और जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखकर कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियां लंबित हैं, वे नियमों के अनुसार दो महीनों के अंदर की जाएं। मुख्य सचिव ने इन निर्देशों की सख्ती से यथावत पालना करने को कहा है।























