
पंजाब सीएम मान के जनता दरबार मे शिकायते लेकर उमडा जन सैलाब
पंजाब भवन में सुन रहे है आमजन की शिकायतें
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज चंडीगढ़ में जनता दरबार मे पंजाब भवन में आम लोग अपनी शिकायते लेकर लगातार पहुंच रहे है। इस मौके चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी वीके भावरा के साथ सीनियर अफसरों की फौज वहां मौजूद है। पंजाब सीएम भगवंत मान आम लोगों की मुश्किलें सुन रहे हैं। हालांकि अहम बात यह है कि इसमें सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री दी जा रही है, जिन्होंने पहले एप्लीकेशन दी है या किसी तरह की अप्वॉइंटमेंट ली है।






















