
पंजाब सीएम मान का राज्यपाल को बडा जबाव
कहा राज्यपाल ने पूछा है 50 हजार करोड़ कर्ज कहां खर्चा, आज जवाब दूंगा
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच जंग थमनेेेेेेे का नाम नही ले रही है। एक दूसरे पर वार और पलटवार जारी है। इसी बीच पंजाब सीएम मान ने राज्यपाल पर पटियाला में निशाना साधते हुए कहा हमारे कर्जा लेने की बात करते हैं हम तो उनके कर्जे दे रहे हैं। उनके बोए कांटे साफ कर रहे हैं। हमसे जो 50 हजार करोड़ कर्ज का जवाब मांगा है, आज राज्यपाल को भेज देंगे।
पंजाब सीएम मान ने कहा राज्यपाल ने पहले वालों से नहीं पूछा कि एक लाख या डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा कहां खर्च किया। मगर, हम कल जवाब दे देंगे कि इतना बसों पर, इतना इस सेक्टर पर खर्च किया। इतना ब्याज मोड़ा। हमारे पास सब जवाब हैं।
जानकारी के लिए बतां दे कि पंजाब में राज्यपाल और सीएम मान के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। विधानसभा सेशन बुलाने से लेकर उसमें पास प्रस्तावों पर गवर्नर आपत्ति जता चुके हैं। गवर्नर ने यह भी आरोप लगाया था कि सीएम भगवंत मान मेरी चि_ियों का जवाब नहीं देते। जिसके चलते उन्होंने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी।





















