
पंजाब सीएम मान आज दिल्ली में करेगे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली दौरे पर है और आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अहम बैठक करेगें बताया जा रहा है यह मुलाकात दोपहर बाद होगी। जानकारी यह भी मिली है कि मोहाली शहर के विकास के अलावा पंजाब के बड़े शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जोडऩे की मांग के साथ ही स्मार्ट सिटी के तौर पर चुने गए शहरों को लेकर भी यह अहम मीटिंग होगी।























