
पंजाब सीएम मान आज इस जिलावासियों को देगे बडी सौगात
विकास क्रांति रैली में विरोधियों पर साधेंगे निशाना
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा आज संगरूर में विकास क्रांति रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत कल संगरूर में सी.एम. भगंवत मान संगरूर वासियों को बड़ी सौगात देंगे। सीएम मान संगरूर में विकास क्रांति रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। तकरीबन 1 बजे के बाद वे संगरूर के गांव चीमा पहुंचेंगे। जहां वे संगरूर व पंजाब के लोगों को संबोधित करेंगे और विरोधियों पर निशाना साधेंगे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 869 करोड़ रुपए के प्रोजैकटों की शुरूआत करेंगे तथा लोगों की विशाल रैली को संबोधित भी करेंगे। यह रैली आज दोपहर 1 बजे चीमा में रखी गई है, जहां पर उक्त विकास क्रांति रैली का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि सी.एम. मान यह पहला संगरूर दौरा नहीं है, इससे पहले भी वह संगरूर जिले का दौरा कर चुके हैं तथा वहां के लोगों को कई बड़ी सौगातें भेंट कर चुके हैं, वहीं अब कल एक बार फिर से विकास क्रांति रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत संगरूर में करोड़ों रुपए के प्रोजैक्टों को हरी झंडी मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री गाँव चीमा में रैली के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करेंगे और अलग- अलग विकास प्रोजेक्टों के बारे लोगों को अवगत करवाएंगे। भगवंत सिंह मान की तरफ से उद्घाटन किये जाने वाले मुख्य प्रोजेक्टों में धूरी में 80 बैडों वाला जच्चा-बच्चा हस्पताल, कौहरियां में 30 बैडों वाला कम्युनिटी हैल्थ सैंटर और चीमा में 30 बैडों वाला ग्रामीण हस्पताल शामिल हैं। यह प्रोजैक्ट संगरूर ज़िले के लोगों को मानक सेहत सहूलतें प्रदान करने के लिए प्रेरक के तौर पर काम करेंगे।
ज़िक्रयोग्य है कि समाज के हर वर्ग की भलाई यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य को पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने में से एक- एक पैसा राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए समझदारी के साथ खर्च किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास और तरक्की के एक नये युग का गवाह बन रहा है और पिछले दो सालों में राज्य में नये युग का सूरज उदय हुआ है।





















