
पंजाब सरकार और पटवारियों के बीच बढता तकरार
पंजाब सीएम मान आज इतने पटवारियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब पटवार यूनियन और पंजाब सरकार के बीच तकरार बढता जा रहा है रिश्वत के मामले में पकड़े गए एक पटवारी को लेकर एक सितंबर से जिस प्रकार से पटवारियों ने हड़ताल की धमकी दी थी उसके बाद से ही सरकार हरकत में आ गई है। हड़ताली पटवारियों ने अतिरिक्त पटवार सर्किलों पर काम बंद किया तो सरकार ने रिटायर्ड पटवारियों को अतिरिक्त सर्किल देने के आदेश जारी कर दिए।
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान 710 नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में एक बड़ा कार्यक्रम रख लिया है। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “8 सितंबर को हमने एक बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह रखा है। जिसमें 710 नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र देने का यह प्रोग्राम चंडीगढ़ स्थित टैगोर चिपेटर में सुबह 11 बजे है। इस संबंध में मुख्यमंत्री दो दिन पहले ट्वीट कर जानकारी दे चुके हैं।





















