
पंजाब सीएम भगवंत मान सरकार ने मंत्रियों को बांटे विभाग, पढ़ें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
7 मंत्रियों के लिए अभी भी जगह
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज 10 मंत्रियो को उनके विभाग बांट दिये है। जिनमे गृह और आबकारी मंत्रालय सीएम भगवंत मान के पास रहेगा। हरपाल चीमा को वित्तमंत्री बनाया गया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। हरजोत बैंस को टूरिज्म मंत्री बनाया गया है।
हरभजन सिंह ईटीओ बिजली मंत्री होंगे। डॉ. बलजीत कौर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है। लालचंद कटारूचक्क को फूड सप्लाई मंत्री बनाया गया है। लालजीत भुल्लर को ट्रांसपोर्ट मंत्री बनाया गया है। ब्रह्मशंकर जिंपा को वाटर सप्लाई मंत्री बनाया गया है। सेहत विभाग डॉ. विजय सिंगला को दिया गया है।
पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। इनमें भगवंत मान सीएम बन चुके हैं। इसके अलावा 10 मंत्रियों ने कल शपथ ले ली। हालांकि अब 7 मंत्रियों की जगह बची है। यह पद आप सरकार कब भरती है, इसको लेकर सबकी नजर है।





















