
पंजाब सीएम भगवंत मान बडा बयान
कहा इसी महीने के अंत में हम लोकसभा की 13 व चंडीगढ़ समेत 14 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी पंजाब ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से शुरू कर दी है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान सुशासन, मुफ्त राशनज् ‘घर-घर मुफ्त राशन’ योजना के तहत वाहनों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषित किया जाएगा। इसी के साथ चंडीगढ़ में भी प्रत्याशी का नाम आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित किया जाएगा। ष्टरू मान ने फरवरी के अंत तक कैंडिडेट के नाम अनाउंस करने की घोषणा भी की। साथ ही कहा कि इसी महीने के अंत में हम लोकसभा की 13 सीटों एवं चंडीगढ़ समेत 14 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे।
इसके बाद सीएम मान ने कहा कि फिर से 14 – 0 के मार्जन के साथ सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि पंजाब देश का हीरो बनेगा। सुप्रीम कोर्ट जब भी फैसला करेगी तो चंडीगढ़ में मेयर भी हमारा ही बनेगा हमें सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है। वहीं एक और घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के वेरका दूध की सप्लाई अब दिल्ली में भी की जाएगी।
ਸੁਚੱਜਾ ਸ਼ਾਸਨ, ਮੁਫ਼ਤ ਰਾਸ਼ਨ… 'ਘਰ-ਘਰ ਮੁਫ਼ਤ ਰਾਸ਼ਨ' ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਨਾਲ ਖੰਨਾ ਤੋਂ Live… https://t.co/JvPx6sEcUB
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 10, 2024






















