पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में
रंगले पंजाब के रंग दिखने शुरू हो गए है: पंजाब सीएम मान
शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को सौंपा एक-एक करोड़ रुपये का चेक
चंडीगढ़, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता): जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में आयोजित पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री भगवंत मान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच से जनता को संबोधित हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगले पंजाब के रंग दिखने शुरू हो गए है। पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस दौरान मान ने शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
आगे भी जारी रहेगी पुलिस भर्ती
मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में नए ज्वाइन हुए कास्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थी लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते है। पहली बार 2999 कांसेटबलों की परेड हुई है, जिसमें 1098 महिला पुलिस 1901 लडक़े शामिल है।