
पंजाब सीएम भगवंत मान ने सूबे की जनता को दिया बडा तोहफा
खुद टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्ववार्ता) जब से पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई है तब से लगातार एक के बाद नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लगातार बड़े कदम उठाकर सूबे की जनता को सुहलते प्रदान की जा रही है। इसी के तहत सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 165 नए क्लिनिक लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.एम. मान ने ट्वीट किया है।
सी.एम. नाम ने ट्वीट कर कहा कि ”स्वास्थ्य क्रांति की ओर बढ़ता पंजाब…लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला ‘आम आदमी क्लिनिक’ मॉडल लगातार आगे बढ़ रहा है… आज मैं और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 165 नए क्लिनिक लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं… इससे पंजाब में इनकी गिनकी 829 हो जाएगी। हमारा सपना, सेहतमंद पंजाब।”
























