
पंजाब सीएम भगवंत मान ने संगरूरवासियों को दिया बड़ा तोहफा
कुल इतने गांवो मे किया आधुनिक सुविधाओं से लैंस नई लाइब्रेरी का उदघाटन
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर दौरे पर है जहां उन्होने बारह गांवों मे नई लाइब्रेरी का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री मान ने धूरी के गांव घन्नौरी कलां में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान वह स्कूली छात्रों समेत अन्य लोगों से भी मिले।
इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि नई लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और यहां पर 31 सीटों सहित वाईफाई, ऐ.सी. आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में हर तरह की किताबें रखी गई हैं। पुलिस में भर्ती के बारे में किताबें रखी गई हैं जिसके बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर भर्ती के लिए फार्म भी मिलेंगे।























