
पंजाब सीएम भगवंत मान ने बुलाई मंत्रिमंडल की अहम बैठक
लिए जाएंगे कई अहम फैसले
चंडीगढ़, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब मंत्रिमंडल की अगली बैठक सोमवार 6 नवंबर को सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में होगी।
इस बैठक का एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि बैठक में पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।
























