
पंजाब सीएम भगवंत मान ने बाल दिवस पर बच्चो व परिजनों को सोशल मीडिया के जरिये दी बधाई
चंडीगढ़, 14 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाल दिवस की सभी बच्चों और उनके परिजनों को ट्वीट कर बधाई दी है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बाल दिवस की शुभकामनाएँ। हमारी सरकार बच्चों के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ बच्चों की कला को निखारने और बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रयास सच्चे मन से जारी है। निश्चित ही परिणाम भी बेहतरीन आ रहे हैं।
बतां दे कि देशभर में 14 नवंबर के दिन बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस मनाने का इतिहास देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर, 1889 को उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसकी वजह है कि चाचा नेहरू जी बच्चों से बड़ा स्नेह करते और उनको देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चों के प्रति उनके इसी स्नेह भाव के कारण बच्चे भी उनसे बेहद लगाव और प्रेम रखते थे और उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। वह कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उनका आज देश के आने वाले कल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए उनके क्रियाकलापों, उन्हें दिए जाने वाले ज्ञान और संस्कारों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1724275302388675047?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1724275302388675047%7Ctwgr%5E29a949c45ddccdeb43c6bd7a13d179fa65367168%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdainiksaveratimes.com%2Fpunjab%2Fcm-mann-tweeted-congratulations-to-all-the-children-and-their-families-on-childrens-day%2F























