
पंजाब सीएम भगवंत मान ने फिर किया बडा ऐलान
टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 7 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार जब से सत्ता मे आई तब से लगातार सूबावासियों की भलाई के लिए हर दिन नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है जिससे आम जनता को सहुलियत हो। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत शनिवार को छुट्टी वाले दिन पूरे पंजाब की तहसीलों और सब-तहसीलों में जनहित को मुख्य रखते हुए इंतकाल के पैंडिंग (लम्बित) पड़े मामले निपटाने के लिए विशेष कैंप लगाए गए थे तो अब फिर पंजाब सीएम मान का बडा टवीट सामने आ रहा है कि 15 जनवरी को दोबारा तकालों के मामलों को निपटाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”पिछले दिनों पंजाब में इंतकालों के मामलों को निपटाने के लिए तहसीलों और सब-तहसीलों में विशेष कैंप लगाए गए जहां 31 हजार से अधिक केसों का निपटारा किया गया… यह एक अच्छी पहल है और हम लोगों को सुविधा के लिए लगातार ऐसे प्रयास करेंगे। हम दोबारा 15 जनवरी को यह कैंप लगाएंगे।
























