
पंजाब सीएम भगवंत मान ने नए पटवारियों को सौंपें नियुक्ति पत्र
ट्रेनिंग पर जाने वाले पटवारियों को मिलेगा 18,000 रुपए महीना वित्तीय भत्ता
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): सी.एम. मान ने आज 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। एक तरह से उन्होंने नियुक्ति पत्र के रूप में पटवारियों के हाथ में कलम सौंपी है। सी.एम. मान ने नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र बांटने के साथ-साथ कहा कि वह उनके लिए एक और खुशखबरी लेकर आए हैं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि ट्रेनिंग पर जाने वाले पटवारियों को पहले 5000 रुपए महीना वित्तीय भत्ता मिलता था लेकिन अब 18,000 रुपए मिलेगा लेकिन एक शर्त है, कलम छोड़ हड़ताल वाला कोई पंगा नहीं पडऩा चाहिए। इस दौरान उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे पटवारियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जब किसी राज्य में सरकारें इस तरह की हों जहां लोगों की परवाह नहीं करते हों तो सवाल उठने स्वाभाविक हैं। लोगों द्वारा चुनने के बाद प्रतिनिधि अपने महलों के दरवाजे अंदर से बंद कर जब आम आदमी की एंट्री बंद कर दे तो उनका गुस्सा होना लाजिमी है।























